home page

सिरसा की टीम बनी फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता, आमजन को नशे से दूर रखना है प्रतियोगिताओं का मूल उद्देश्य: हरपिंद्र सिंह कूका

 | 
Sirsa team became the winner of the football competition, the main objective of the competitions is to keep the common people away from drugs: Harpinder Singh Kuka

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। एसबीएस फुटबाल क्लब, सिरसा की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो अभियान के तहत सिरसा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य जतिंद्र सिंह ढिल्लों व दविंद्र काहलो ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सिरसा की टीम ने मानसा को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार समारोह में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंदर सिंह कूका ने शिरकत की। विजेता बनी सिरसा की टीम को 7100 रुपए की राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता मानसा की टीम को 5100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट प्लेयर जसपाल वैद, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड हीरा सिंह, बेस्ट डिफेंडर निर्मल व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब अमीर सिंह सिरसा को दिया गया।

इस मौके पर हरपिंद्र सिंह कूका ने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए एक अभिशाप बन गया है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसके आगोश में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य है कि आमजन को नशे से बचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार करवाए जाएं, ताकि खासकर युवा वर्ग नशे के चंगुल से आजाद होकर खेलों में अपना भाग्य आजमाएं। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। अगर युवा खेलों में एकाग्रचित और दृढ़ निश्चय के साथ खेलते हंै तो सफलता मुश्किल नहीं है।

WhatsApp Group Join Now

इस मौके पर एसबीएस क्लब फुटबाल के अध्यक्ष बाबा मंगल सिंह ने कहा कि समय की नजाकत को देखते हुए क्लब द्वारा लगातार खेल आयोजन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने फुटबाल प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि इस प्रकार के आयोजन क्लब द्वारा निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर डीएसओ जगदीप, एडीसी सिरसा, ईटीओ सिरसा गोदारा, जसपाल सिंह वैद, हीरा सिंह, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, करनैल सिंह, हरदेव सिंह धंजल, निर्मल, रजत, मंजीत, धियान मुक्ता व हरदेव सग्गू उपस्थित थे।