स्टेट स्कूली शूटिंग चैंपियनशिप में सिरसा की किंजल ने जीता रजत पदक
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। दिल्ली स्थित डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हरियाणा स्टेट व हरियाणा इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के रेलवे फाटक के नजदीक स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के होनहार शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले व एकेडमी का नाम रोशन किया। संचालक हरजोत सिंह रंधावा व कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकेडमी के बच्चों ने 10 मीटर , 25 मीटर व 50 मीटर राइफल व पिस्टल में प्रतिभागिता की। राइफल गर्ल्स में स्कूल स्टेट में किंजल ने शानदार निशाने से सिल्वर मैडल हासिल कर जिले व एकेडमी को गौरवांवित किया।
इसके अलावा आमीष, सुमन, सविता, रोहिणी, चारू, चंचल, मनीष, वरुण, आरव, वंशिका, कनिका, हेमंत, वंशु, योगेश, विपुल, सीरत, कविश, कपिश ने भी प्रतिभागिता की और शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी बच्चों ने प्री-नैशनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने किंजल को रजत पदक जीतने व अन्य प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी मेहनती हैं और शूटिंग के प्रति समर्पित हैं। इससे पहले भी राष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताओं में एकेडमी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
