home page

एसएस जैन सभा में समाजसेवी ललित जैन ने रखा लिफ्ट कार्य का नींव पत्थर

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा शहर के रोड़ी बाजार स्थित एसएस जैन सभा में रविवार को समाजसेवी ललित जैन ने लिफ्ट कार्य का नींव पत्थर रखा। प्रवक्ता कमल जैन लक्की ने बताया कि पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर के पुजारी पवन वशिष्ठ ने जैन संतों श्रुति जी म., तारामणी जी म. व रजनी जी म. सहत पांच ठाणे के पावन सान्निध्य में लिफ्ट कार्य का पूरे विधि विधान से शुभारंभ करवाया। सभा के प्रधान मनोहरलाल जैन ने परिवार सहित सभा में पहुंचे समाजसेवी ललित जैन व उनके भाई संजय जैन का स्वागत किया।

इस मौके पर श्रुति जी म. ने कबीर दास जी के दोहे चिड़ी चोंच भर ले गई, नदी न घट्यो नीर। दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर... का उदाहरण देते हुए कहा कि दान देने से कभी धन घटता नहीं, बल्कि वह कई गुणा बढ़कर वापस लौटता है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी ललित जैन, जिन्होंने गौसेवा व धार्मिक संस्थाओं को करोड़ों रुपए का दान दिया, जोकि अपने आप में समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार धर्म-कर्म में दान अवश्य करें।

इस मौके पर समाजसेवी ललित जैन ने कहा कि कुछ समय पूर्व उनकी माता धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सभा में आई थी, लेकिन कार्यक्रम उपर के भवन में होने के कारण उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने इस बाबत मुझसे बात की और सभा में बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगवाने की बात कही। माता की बात पर फूल चढ़ाते हुए समाजसेवी ललित जैन ने लिफ्ट कार्य के लिए 15 लाख रुपए सभा को देने की घोषणा की। वहीं आज जैन संतों के आह्वान पर लिफ्ट कार्य के लिए 5 लाख रुपए और देने की घोषणा की। सभा के सचिव नितिन जैन ने ललित जैन के परिवार का इस सेवा कार्य के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर  कैशियर मनीष जैन, कुलभूषण जैन, विरेंद्र जैन नाहटा, मोहित जैन, इंद्रजीत जैन, संजय जैन, रमेश जैन नाहटा, सुभाष जैन, अनिल जैन, संदीप नाहटा, राजकुमार कोंख सहित जैन समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now