home page

समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने भात में बहनों को दिया ऐसा तोहफा, लोग बोले भाई हो तो ऐसा

 | 
लोग बोले भाई हो तो ऐसा 
mahendra india news, new delhi

कहते हैं कि भाई-बहन में अटूट प्यार होता है. रक्षाबंधन के बंधन के साथ ही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है. इसी के साथ ही ये वादा भी करता है कि वो कभी भी उसकी जिंदगी में किसी दुख-परेशानी को आने नहीं देगा और उसके जीवन को खुशियों से भर देगा. ऐसा ही कुछ देखने को मिला चौपटा क्षेत्र के गांव गुडियाखेड़ा में जब एक भाई ने अपनी बहन की बेटी के भात भरने की रस्म में मेगा गिफ्ट दे दिया, इस सुनकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। 

 

भाई ने अपनी बहन को जो तोहफा दिया है, उसकी चर्चा हर जगह हो रही है. दरअसल गांव नाथूसरी कलां निवासी रघुबीर कड़वासरा अपनी बहन की बेटी के भात भरने की रस्म के दौरान अपनी सभी 6 बहनों के लिए चौपटा में 21 - 21 लाख के प्लाट देने की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी ने कहा भाई हो तो ऐसा हो। 

 

गांव गुडियाखेड़ा के पूर्व सरपंच मनीराम पूनियां के बेटे हरिश चंद्र के साथ रघुबीर कड़वासरा की बहन मैनावती विवाहित है। मैनावती की बेटी प्रियंका की रविवार रात्रि को शादी थी। इसी खुशी में रघुबीर कड़वासरा स्वजनों के साथ अपनी भांजी प्रियंका का भात भरने के लिए गये। भात में रघुबीर कड़वासरा ने रस्म के अनुसार वस्त्र, सोना चांदी के आभूषण सहित 21 लाख 21 हजार रुपये का भात भरा। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी सभी सरस्वती, पाना देवी, दाना देवी, सरोज, कमला व मैनावती 6 बहनों के लिए 21- 21 लाख रुपये के चौपटा में प्लाट देने की घोषण कर दी। यानि एक करोड़ 26 लाख रूपये के प्लाट देने की घोषणा की गई। 

WhatsApp Group Join Now

गौशाला में दिल खोलकर किया दान 
इसी के साथ ही गांव नाथूसरी कलां निवासी समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने गांव गुडियाखेड़ा की गोशाला में एक लाख एक हजार रुपये का दान किया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में रूचि दिखाते हुए 11 हजार रुपये गांव की लाईब्ररी में दान किया। रघुबीर कड़वासरा ने बताया कि हमेशा 
 सती दादी जी व जसनाथ जी महाराज की कृपा बनी रहती है। मैं अपनी सभी बहनों से बहुत प्यार करता है, इसलिए अपनी बहन के लिए भांजी के भात के रस्म के दौरान मेगा गिफ्ट देने का फैसला किया था।