जमाल गांव में सोलर प्लांट के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव जमाल में मंगलवार दोपहर को सोलर प्लांट के ठेकेदार को गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उसके गोली पीठ में लगी है। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाषचंद्र को सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के नाम से राजस्थान सीमा के समीप सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का ठेकेदार सुभाष चंद्र मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बैठा हुआ था। इसी दौरान युवक सोलर प्लांट में पहुंचे। इसके बाद सुभाष के गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये।
गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाष को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस
