सिरसा जिला का बेटा जम्मू-कश्मीर में शहीद, आज पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
| Updated: Sep 4, 2026, 09:43 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी जवान सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया हैं। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका पार्थिव शरीर सिरसा जिला में उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचेगा, जहां दोपहर करीबन 1 बजे तक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सुखचैन सिंह सेना में वर्ष 2015 में भर्ती हुए थे। 30 साल के सुखचैन सिंह विवाहित थे, उनके एक पांच साल का बेटा है।
गांव कुत्तबढ़ के गणमान्य लोगों ने बताया कि वीरवार रात्रि करीबन 9 बजे उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से गांव में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि जब सुखचैन सिंह पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने ही दोनों बेटों व बहन की परवरिश की थी।
