home page

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विधि विभाग की छात्रा सोना रापड़िया का हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में चयन

 | 
Sona Rapadia, a student of the Law Department of Chaudhary Devi Lal University, has been selected in the Himachal Pradesh Judicial Service.

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के विधि विभाग की मेधावी छात्रा सोना रापड़िया का चयन हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय और विधि विभाग के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।सोना रापड़िया जिला रोहतक के महम उपमंडल के अंतर्गत गांव भैणी महाराजपुर की निवासी हैं। उनके पिता सुन्दर सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हैं और माता दर्शना देवी गृहिणी हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से होते हुए भी सोना ने कठिन परिस्थितियों में निरंतर परिश्रम कर यह सिद्ध किया है कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अशोक मक्कड़ एवं विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि सोना की यह सफलता हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उनका यह चयन आने वाली पीढ़ियों को न्यायिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगा।


विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास पूनिया ने बताया कि सोना विद्यार्थी जीवन में सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। वह विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभाग और विश्वविद्यालय का नाम बार-बार रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सोना रापड़िया की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सतत परिश्रम, धैर्य और मार्गदर्शन से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

WhatsApp Group Join Now


उनकी यह सफलता न केवल विधि विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को न्यायिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करेगी।इस सफलता पर विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने भी छात्रा सोना रापड़िया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

One attachment • Scanned by Gmail