home page

जाटनी के रोल में सोनम बाजवा, इस दिन आएगी सोनम बाजवा की नई फिल्म

 | 
 जाटनी के रोल में सोनम बाजवा, इस दिन आएगी सोनम बाजवा की नई फिल्म
mahendra india news, new delhi

पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने करियर में पहली बार एक जाटनी का किरदार निभा रही हैं और पूरी फिल्म में हरियाणवी बोल रही हैं। जबकि एमी विर्क पूरी फिल्म में पंजाबी बोलने वाले एक देसी जट्ट का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म कुश्ती और खेल की दुनिया पर केंद्रित एक कॉमेडी-रोमांटिक एंटरटेनर है, जिसमें पंजाब और हरियाणा  दोनों प्रदेशों की देश की जाट व पंजाबी संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी स्टार कलाकार मौजूद हैं। 

आपको बता दें कि ये है पंजाबी-हरियाणवी क्रॉस कल्चरल एंटरटेनर फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी, छोरी हरियाणे आली का पहला लुक एमी विर्क और सोनम बाजवा ने लॉन्च किया। एमी विर्क और सोनम बाजवा की सुपरहिट बॉक्स ऑफिस जोड़ी क्रॉस कल्चरल पंजाबी-हरियाणवी एंटरटेनर फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी में एक बार फिर साथ आ रही है। 

आपको बता दें कि यह फिल्म 14 जून, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का हरियाणवी शीर्षक है छोरी हरियाणे आली। ऐसा पहली बार है कि किसी पंजाबी फिल्म के 2 शीर्षक हैं और पहली बार पंजाबी सिनेमा में दो संस्कृतियों और दो भाषाओं को समान रूप से संतुलित करने का प्रयास किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही इस फिल्म में हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा, दिग्गज हरियाणवी और बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा भी हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म दादा लखमी के साथ हरियाणवी सिनेमा को पुनर्जीवित करने का काम किया है।


वहीं इस फिल्म में प्रतिष्ठित पंजाबी क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह के साथ-साथ हरदीप गिल, सीमा कौशल, हनी मट्टू, दीदार गिल जैसे कई पंजाबी कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

फिल्म का फिलहाल प्रथम पोस्टर का लांच किया गया है, इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक अच्छी मनोरंजन पैकेज के साथ आती है, इसमें युवा और पारिवारिक मनोरंजन का पूरा मसाला है।


आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि फिल्म का लेखन और निर्देशन राकेश धवन ने किया है, जो मेगा ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्मों हौसला रख, चल मेरा पुत्त सीरीज के लेखक और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित सुपरहिट फिल्म आजा मैक्सिको चलिए के निर्देशक हैं। फिल्म का निर्माण पवन गिल, अमन गिल और सनी गिल ने किया है। कुड़ी हरियाणे वाली दी / छोरी हरियाणे आली 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी  तरह  तैयार  है।