home page

एसपी दीपक सहारन ने गांव खैरेकां में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहुंचकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया

 | 
news
mahendra india news, new delhi 

सिरसा --- युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं  तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें । नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम  में  आमजन आगे आकर अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशा को समाज से पूरी तरह से नष्ट किया जा सके। । अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।

उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिला के गांव खैरेकां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ग्राम पंचायत खैरेंकां, यूथ क्लब एसोसिएशन तथा लक्ष्य क्लब खैरेकां की ओर से आयोजित हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे  नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी तथा समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हुए हैं और ओर इसी मुहिम के तहत युवाओं तथा आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों का आयोजन कर जन जागृती महा अभियान चलाए हुए  है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा की ओर से सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं जाएगें, ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अग्रसर  ना हो सके। 

WhatsApp Group Join Now


पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन  ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है,और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर युवाओं तथा ग्रामीणों को संबोधित करता हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है  इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना  निःसंकोच होकर पुलिस प्रशासन को मोबाइन नंबर 8814056100 व 8814011620 पर कॉल व्हाट्सएप के माध्मय से दें,सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रुप से गुप्त रखा जाएगा तथा पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर  आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें ।

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि अगर कोई युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फस गया है  तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे से पीड़ित लोगों का इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। ।  आज  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन की मौजूदगी में  गांव खैरेकां व डेरा सच्चा सौदा सिरसा की टीमों के बीच हैंडबाल का मैच हुआ जिसमें गांव खैरेकां की टीम विजेता रही । विजेता टीम को पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथों से ट्रॉफी वितरित की । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही  मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा । इस अवसर पर गांव खैरेकां के सरपंच,अन्य गणमान्य लोग व खिलाड़ी मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।