सिरसा से खाटू धाम-सालासर जाएगी स्पेशल एसी बस, देंखे टाइम शेड्यूल
mahendra india news, new delhi
सिरसा से समस्त श्री श्याम भक्तों की ओर से स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से सिरसा से खाटू धाम व सालासर के लिए स्पेशल (एसी) बस यात्रा चलाई जा रही है, जोकि हर माह के अंतिम शनिवार को यहां से रवाना होगा।
यह जानकारी देते हुए मन्दिर की संरक्षक तारा देवी व सेवक ऋ षि साहुवाला ने बताया कि यह बस 29 अगस्त 2026 को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रात्रि 8 बजे रवाना होगी, जोकि पहले खाटू धाम जाएगी। खाटू धाम से दर्शन करने के बाद वापसी में सालासर बालाजी महराज के दर्शन कर 30 अगस्त की रात्रि 9 बजे सिरसा वापस पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर यह बस चलाई जा रही है तथा यह सेवा बिना लाभ-हानि के सिद्धांत पर चलाई जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।
