home page

चौपटा सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्तपरिवार अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित

 | 
Special camp organized at Chowpata CHC under the Healthy Women Empowered Family Campaign

mahendra india news, new delhi

चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभांरभ मुख्यातिथि गांव नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां ने किया। 


शिविर का एसएमओ डा. राजेश चौधरी, मेडिकल ओफिसर डा. सिद्धांत आहुजा ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार" अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है। इसके अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, अनमोल 2.0 में प्रविष्टि, टीकाकरण स्तर की समीक्षा और छूटे हुए टीकाकरण को पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग, उपचार और आहार संबंधी परामर्श पर विशेष बल दिया गया। साथ ही किशोरियों और महिलाओं को पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। 

सीएचसी के प्रभारी डा. सिद्धांत ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्तपरिवार अभियान के तहत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी की जांच, ईएनटी संबंधी रोग और आंखों की जांच की गई। 

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल में डा. सुभाष मील, डा. रोहित डूमरा, डा. शिखा गोयल, डा. आरूषी व डा. शीतल ने जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी टिप्स लोगों को बताया। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू लालचंद व सहायक रविंद्र कुमार ने व्यवस्थाएं करवाई। 
 

WhatsApp Group Join Now