home page

सेंट जेवियर्स स्कूल के निशानेबाज नवकीरत ने जीता कांस्य, नैशनल के लिए चयनित

 | 
St. Xavier's School shooter Navkirat wins bronze, selected for nationals

mahendra india news, new delhi
 सेंट जेवियर्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा के कक्षा 12वीं के छात्र नवकीरत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नवकीरत ने शूटिंग में एसजीएफआई और सीबीएसई राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उसका दोनों ही टूर्नामेंट में नैशनल स्तर के लिए चयन हुआ है।

इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आइवो डायस ने प्रार्थना सभा में नवकीरत को सम्मानित किया और उसकी पीठ थपथपाते हुए आगामी नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।