home page

ईपीएफ विभाग का सेंट जेवियर स्कूल को तगड़ा फटका,15 दिनों में टीचरों को लौटाई जाए ईपीएफ की 74 लाख रुपए की राशि

 | 
St. Xavier's School suffers major blow from EPF department; Rs 74 lakh EPF amount to be returned to teachers within 15 days

सिरसा। स्कूल में टीचरों के शोषण सहित अभिभावकों से नाजायज वसूली करने के मामले में सुर्खियों में रहे शहर के रेलवे कॉलोनी में स्थित सेंट जेवियर स्कूल को ईपीएफ विभाग ने तगड़ा झटका दिया है। स्कूल में कार्यरत रहे दो दर्जन से अधिक टीचरों की शिकायत के आधार पर ईपीएफ विभाग ने स्कूल प्रबंधन को 15 दिनों के अंदर टीचरों की ईपीएफ की तकरीबन 74 लाख रुपए की राशि लौटाने का आदेश दिया है।

टीचर सुभाष, अनिल चौधरी ने बताया कि स्कूल में कार्यरत रहने के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से उनके वेतन से ईपीएफ की राशि काटी गई, लेकिन जब उन्होंने जरूरत पड़ने पर राशि की डिमांग की तो स्कूल प्रबंधन ने राशि देने से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं स्कूल में कार्यरत कुछ अन्य टीचर्स का पात्र होते हुए भी स्कूल प्रबंधन द्वारा ईपीएफ नहीं काटा गया, जिसपर सभी टीचर्स ने मिलकर ईपीएफ विभाग को शिकायत कर दी।

ईपीएफ विभाग ने शिकायत को दुरुस्त पाते हुए स्कूल प्रबंधन को 74 लाख रुपए की राशि स्कूल टीचर्स को लौटाने के आदेश दिए हैं। टीचर्स ने बताया कि यही नहीं स्कूल में अलग-अलग फंड के नाम पर भी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों से अनाप-शनाप राशि वसूल की जाती है, जिसकी प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को अनेक बार शिकायतें की जा चुकी है, लेकिन किसी ने भी इस समस्या की ओर गौर नहीं किया। प्रशासन व विभाग की अनदेखी का खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now