home page

हरियाणा में दिवाली की रात चाकूबाजी, पटाखे बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक युवक की मौत, दो घायल

 
Stabbing incident in Haryana on Diwali night following a dispute over bursting firecrackers; one youth killed, two injured
 | 
 Stabbing incident in Haryana on Diwali night following a dispute over bursting firecrackers; one youth killed, two injured

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में बरवाला से हैं। बरवाला के दौलतपुर रोड स्थित अमन चिकन कॉर्नर पर दीपावली रविवार रात करीबन9 11:30 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना में करीब 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।  जो बाद में झगड़ा में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं


इसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा विवाद के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now