home page

हरियाणा में पंचायतों में रुके हुए विकास कार्य जल्द किए जाएंगे पूरे, सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 | 
 हरियाणा में पंचायतों में रुके हुए विकास कार्य जल्द किए जाएंगे पूरे, सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दूसरी पारी में कार्य करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री प्रतिदिन अहम फैसले ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर स्थानीय निकाय और पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में पंचायतों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के दिशानिर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 2.0 सरकार बनने के बाद सीएम अब लोगों से किए वादों को पूरा करने और लोगों की समस्याओं को हल करने में जुट गये हैं।


मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय और पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।


इसी के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों को बता सकें और उनकी परेशानियों को तुरंत हल किया जा सके।अ