home page

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा की छात्राओं ने एम.कॉम., बी.कॉम. व बी.बी.ए. के विभिन्न सेमेस्टरों में विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट में लहराया परचम

 | 
Students from Government College for Women, Sirsa, have distinguished themselves by securing positions in the university's top-10 merit lists across various semesters of the M.Com., B.Com., and B.B.A. programs

mahendra india news, new delhi

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के वाणिज्य विभाग की छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने एम.कॉम., बी.कॉम. एवं बी.बी.ए. के विभिन्न सेमेस्टरों में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान हासिल किया।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय की सात छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया। नेहा ने प्रथम, नवनीत कौर ने तृतीय, निधि ने चतुर्थ, खुशी ने छठा, मुस्कान ने सातवाँ, कोमल ने आठवाँ तथा रचना ने नौवाँ स्थान प्राप्त किया। एम.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर में नेहा ने तृतीय तथा रचना ने आठवाँ स्थान हासिल किया।

बी.बी.ए. में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम सेमेस्टर में राजवंत ने चौथा, स्वर्ण कौर ने पाँचवाँ तथा गौरी जैन ने सातवाँ स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सेमेस्टर में राजवंत चौथे तथा गौरी जैन नौवें स्थान पर रहीं। तृतीय सेमेस्टर में अंशिता ने चौथा तथा कुलविंदर ने आठवाँ स्थान हासिल किया। चतुर्थ सेमेस्टर में अंशिता ने प्रथम तथा कुलविंदर ने आठवाँ स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Group Join Now

बी.कॉम. में भी छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल की। तृतीय सेमेस्टर में भाविका ने पाँचवाँ तथा कुमकुम ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ सेमेस्टर में कुमकुम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पाँचवें सेमेस्टर में पूजा ने द्वितीय स्थान, जबकि छठे सेमेस्टर में पूजा ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह एवं वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की मेहनत, लगन एवं निरंतर अध्ययन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है तथा महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।