home page

स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एंड डिफेंस अकादमी अरनियांवाली के बच्चों का सेवादल राजस्थान के मेहराणा गांव पहुंचा

 | 
Students from the Swami Vivekananda Sports and Defence Academy, Arniyanwali, reached Mehrana village in Rajasthan as part of the Seva Dal

mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एंड डिफेंस अकादमी, अरनियांवाली के बच्चों का सेवादल राजस्थान के मेहराणा गांव में स्थित महाराणा दादा कला मेहर जी के धाम पहुंचा। यहां बच्चों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सेवा कार्यों में भाग लिया।

महाराणा धाम संधू परिवार तथा आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से संधू परिवार एवं आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु हर वर्ष भादवा माह की चौदस के अवसर पर पहुंचते हैं और दादा जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

मान्यता है कि दादा जी का जन्म गांव खोथ कलां  जिला हांसी  (हरियाणा) में हुआ था तथा उनकी पूजा-अर्चना राजस्थान के मेहराणा गांव में की जाती है। दादा जी क्षेत्रवासियों के लिए आज भी आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा के प्रतीक हैं।

इस विशाल धार्मिक आयोजन में सेवा कार्यों के लिए विभिन्न सेवादारों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। सेवा व्यवस्था में महेंद्र सिंह खोथ , जितेंद्र सिंह खोथ , राजेश एसडीएम देवीलाल खोथ  सहित अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एंड डिफेंस अकादमी के बच्चों ने भी सेवा कार्यों में भाग लेकर समाज सेवा, संस्कार और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now

अकादमी प्रबंधन ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बच्चों की भागीदारी से उनमें सेवा भावना, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
[6:03 AM, 9/10/2026] Mahendra India News: - 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त(Re-employment ) पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिसार, 9 सितंबर 2026: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ