home page

विद्यार्थियों ने सीखी मास्क निर्माण की तकनीकें और रंगमंच में उनके प्रयोग की बारीकियां

 | 
Students learned mask-making techniques and the nuances of using them in theatre

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज (USGS) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (थिएटर, टीवी एवं सिनेमा) पाठ्यक्रम द्वारा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) के सहयोग से 17 एवं 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मास्क मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रंगमंच में मास्क के महत्व, निर्माण प्रक्रिया, डिजाइन, आकार, रंग संयोजन तथा अभिनय में इसके प्रयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मास्क तैयार किए और मास्क निर्माण की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु  प्रो. विजय कुमार ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कला एवं रंगमंच विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यावहारिक कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और तकनीकी दक्षता विकसित करने का अवसर मिलता है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।

कार्यशाला का आयोजन डीन, यूएसजीएस प्रोफेसर  काशिफ किदवई के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मास्क की कलात्मक एवं नाट्य उपयोगिता के साथ-साथ इसके निर्माण से जुड़ी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी।थिएटर विभाग के कार्तिकेय खटर एवं कोर्स इंचार्ज अमित कुमार ने विद्यार्थियों को मास्क निर्माण की बारीकियां समझाईं और उन्हें विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।