हरियाणा में स्कूलों के बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा, इस बार सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी होगा विषय

 | 
 हरियाणा में स्कूलों के बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा, इस बार सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी होगा विषय
mahendra india news, new delhi

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली के दिशानिर्देश अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम के तत्वावधान में युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से प्रतिवर्ष बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रदेशभर में खंड एवं जिलास्तर पर करवाया जाता है। 

हरियाणा में सिरसा जिले के जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय है सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी और भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबन्धन, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन उपविषय होंगे।

भागीदारी के लिए मानदंड:
हरियाणा के स्कूलों में कक्षा दसवीं के 12वीं के विद्यार्थी व हरियाणा बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी स्कूल,   हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूल।


हरियाणा में सिरसा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने कहा कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारीयों को पत्र लिख दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ स्कूल मुखियाओं को निर्दशित करें कि वो स्कूल में विद्यार्थियों के बीच प्रदर्शनी के बारे में जागरूकता फैलाएं और विद्यार्थियों को उपरोक्त उपविषयों के आधार पर मॉडल के बारे में सोचने और डिजाइन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

WhatsApp Group Join Now


डा. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा ने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन कार्य करेंगे। खंड एवं जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के आयोजन की तिथि एवं अन्य सम्बन्धित जानकारियां समय रहते विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

News Hub