home page

सीडीएलयू SIRSA के विधि विभाग के छात्रों ने लिया राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा

 | 
Students of Law Department of CDLU SIRSA participated in National Moot Court Competition

mahendra india news, new delhi
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विधि विभाग की मूट कोर्ट टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के मार्गदर्शन तथा विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर अशोक मक्कड़ व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभाग की मूट कोर्ट टीम का नेतृत्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉण् विकास पूनिया ने किया, जिसमें बीए, एलएलबी 9वें सेमेस्टर कशिश भटनागर तथा बीए एलएलबी 5वें सेमेस्टर से कृष शर्मा और मंजीत कंबोज ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में देशभर के 13 राज्यों से कुल 44 टीमों ने भाग लिया, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू, केरला, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु समेत अन्य राज्य शामिल थे। साथ ही, इसमें 4 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों की टीमें भी प्रतिस्पर्धा में शामिल रही। प्रतियोगिता में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एमएस चौहान और एसडी आनंद ने न्यायाधीश के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर न्यायमूर्ति एमएस चौहान और एसडी आनंद व प्रो. एससी शर्मा, निदेशक, सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने टीमों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिष्ठाता प्रो. अशोक मक्कड़ व विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह ने भी टीम के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम इंचार्ज डा. विकास पूनिया ने कहा कि विधि विभाग के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने कौशल, विधिक ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित कर रहे हैं। इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें भविष्य में सफल विधिक पेशेवर बनने की प्रेरणा भी देते हैं। विभाग आने वाले समय में छात्रों को और अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे उनकी विधिक समझ और गहराई से विकसित हो सके।

WhatsApp Group Join Now