बैडमिंटन में छाई सेंट जेवियर स्कूल SIRSA की छात्राएं, डबल्स में जीता गोल्ड तो सिंगल में हासिल किया कांस्य पदक
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेंट जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 8 से 11 नवंबर तक फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल में आयोजित हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (उप-जूनियर) में प्रतिभागिता कर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के महिलाओं के डबल्स में स्कूल की दित्या अरोड़ा व अनिका सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मडल जीता, जबकि एकल वर्ग में अनिका सोनी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों व कोच को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं ने बेहतरीन टीम वर्क और समन्वय का प्रदर्शन किया। दित्या अरोड़ा हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (जूनियर्स) के लिए भी चुनी गई हैं, जो कि 8 से 12 दिसंबर तक गुजरात के वड़ोदरा में आयोजित की जाएगी। प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कोच की उनके समर्पित प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा की। प्रिंसीपल ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल विद्यालय के लिए सम्मान लेकर आई, बल्कि छात्रों को खेल को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।
