home page

शहीद जीवन सिंह राठौर की प्रतिमा के अनावरण पर स्वामी विवेकानंद डिफेंस एकेडमी की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, परिवार का किया सम्मान

 | 
news

mahendra india news, new delhi

रोहन। गांव रोहन में शहीद जीवन सिंह राठौर की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहीद की वीरता और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद डिफेंस एकेडमी अरणियांवाली की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

समारोह के दौरान शहीद जीवन सिंह राठौर के परिवार को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

स्वामी विवेकानंद डिफेंस एकेडमी की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा।