स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली की छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Mahendra india nes, news, new delhi
सिरसा। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियांवाली की छात्राओं ने जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर युवा भारत के जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह तथा विद्यालय की प्राचार्या मनीषा गोदारा ने सभी छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सम्मानित होने वाली छात्राओं में कुंतला नेहरा, साक्षी, भावना लाखलान, रुज़ुल सहारण, ऋतिका, कविता, ज्योति नूनिया तथा दीक्षा शामिल रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास का आधार है।
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा गोदारा ने छात्राओं को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव अवसर प्रदान करता रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
