हरियाणा के गांव में सरकारी स्कूल के गेट पर दिया विद्यार्थियों ने धरना, ये है मामला
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में भिवानी जिला से हैं। जिला के गांव सांगा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 वर्ष से लंबित पड़ी साइंस लैब के कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर गेट पर छात्रों ने मंगलवार को धरना दिया है। जानकारी के अनुसार धरना पर सीजेपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों के साथ बैठे हुए हैं। सीजेपी के सुधीर सांगवान व लोकेश भिवानी ने बताया कि कि हरियाणा प्रदेश में राजकीय स्कूलों की हालत दयनीय बनी है, लेकिन एजुकेशन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश स्कूलों के भवन जर्जरहाल है, जहां बच्चों की जान जोखिम में है वहीं, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भी लैब की सुविधा तक नहीं है, ऐसे में छात्र कैसे भविष्य के वैज्ञानिक बन पाएंगे। सीजेपी ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी हालत को दर्शाने व सुधार कराने का अभियान चलाया हुआ है।
