home page

श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा हाई स्कूल सिरसा में परीक्षाओं व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 
Students who excelled in examinations and other activities were honoured at Shri Guru Gobind Singh Khalsa High School, Sirsa
 | 
 Students who excelled in examinations and other activities were honoured at Shri Guru Gobind Singh Khalsa High School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सूरतगढिय़ा चौक स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा हाई स्कूल, सिरसा में 79वां स्वतंत्रता दिवस व पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल प्रधानाचार्य स. गुलाब सिंह विर्क ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त्त प्रो. डा. गुरचरण सिंह ने शिरकत की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में बाबा जगतार सिंह (कार सेवा वाले), मैनेजर सरदार सुरेंद्र सिंह, स. कश्मीर सिंह करीवाला, स. पृथ्वी पाल सिंह प्रधान ने उपस्थिति दर्ज करवाई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भंगड़ा, गिद्दा, हरियाणवी डांस से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यातिथि डा. गुरचरण सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत व ईमानदारी से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पारितोषिक समारोह में मुख्यातिथि डा. गुरचरण सिंह, बाबा जगतार सिंह व स्कूल कमेटी सदस्यों ने परीक्षाओं के अलावा अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य स. गुलाब सिंह विर्क ने मुख्यातिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स. जसवंत सिंह सरपंच, स. सेवा सिंह, सेवानिवृत्त्त प्रिंसीपल परमजीत कौर संधू, स. मिठु सिंह, सुखदेव सिंह ढिल्लों सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now