श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल SIRSA में बेबी हेल्थ शो का सफल आयोजन
mahendra india news, new delhi
श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा में स्वस्थ बचपन हॉस्पिटल, सिरसा के सहयोग से बेबी हेल्थ शो एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 65 बच्चों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई।
स्वस्थ बचपन हॉस्पिटल के डॉ. जतिन, डॉ. दीपिका एवं ईव मून आयुर्वेदा से डॉ ऊर्जा सचदेवा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभिभावकों को उनके शारीरिक विकास, पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता तथा दैनिक स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा शहर का ऐसा पहला विद्यालय है, जो बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं समग्र विकास का भी समान रूप से ध्यान रखता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर डॉ. जतिन एवं डॉ. ऊर्जा सचदेवा द्वारा अभिभावकों के साथ एक इंटरैक्टिव हेल्थ सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के संतुलित आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्क्रीन टाइम को नियंत्रित रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विषय में उपयोगी सुझाव दिए गए। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया।
विद्यालय की डायरेक्टर-प्रिंसिपल श्रीमती शशि सचदेवा ने स्वस्थ बचपन हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यालय समय-समय पर ऐसे जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
यह संपूर्ण कार्यक्रम डायरेक्टर-प्रिंसिपल श्रीमती शशि सचदेवा के मार्गदर्शन तथा श्री रजत के कुशल समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने स्वस्थ बचपन हॉस्पिटल, ईवमून आयुर्वेदा की टीम, सभी अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा कोरियोग्राफी के माध्यम से जंक फ़ूड एवं हेल्थी फ़ूड के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बखूबी प्रदर्शित किया । सभी अभिभावकों को कार्यक्रम के अंत में पौधे वितरित किए गए
