समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए सुमन वर्मा को मिला सम्मान
mahendra india news, new delhi
समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए महिला संकीर्तन मंडल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गु्रप की अध्यक्ष सुमन वर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल बन चुकी सुमन वर्मा चाहे गरीब बेटियों के कन्यादान की बात हो, शिक्षा की बात हो, धर्म-कर्म की बात हो, हर क्षेत्र में वे अग्रणी रहकर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल बन चुकी सुमन वर्मा ने कहा कि अपने घर में जब भी कोई खुशी का अवसर होता है, वे झुग्गी-झोंपड़ी में रह रहे लोगों की सेवा करने से कभी नहीं चूकती हैं, क्योंकि इनकी सेवा से मेरे मन को असीम शांति मिलती है। इसके साथ-साथ सैकड़ों बेटियों का कन्यादान वे अब तक कर चुकी हंै। सुमन वर्मा ने कहा कि परमात्मा ने हमें इस संसार में भेजा है तो क्यों न कुछ ऐसा कर इस संसार से विदा लें, ताकि हमारे जाने के बाद लोग हमें याद करें।
उन्होंने कहा कि जब तक शरीर में प्राण है, समाज सेवा का ये कारवां निरंतर यूं ही जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि उन्हें सेवा की जहां भी मौका मिले तो नि:स्वार्थ भाव से स्वीकार करें। आपकी एक छोटी सी सेवा किसी के चेहरे की मुस्कान बन सकती है।
