राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक महासंघ के सिरसा जिला के सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष नियुक्ति
Surendra Kumar appointed as the Sirsa district president of the National Scheduled Castes, Scheduled Tribes, Backward Classes, and Minorities Federation
mahendra india news, new delhi
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक महासंघ नई की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए के सिरसा जिला के गांव जोधका निवासी सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। संगठन ने नई जिम्मेवारी सौंपते हुए सामाजिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की उम्मीद जताई है। सुरेंद्र कुमार के जिला अध्यक्ष बनने पर नाथूसरी चौपटा में कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें गांव नेजिया खेड़ा निवासी राय सिंह कलावत ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
नवनियुक्ति सिरसा जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्र कुमार सांभरवाल, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर रवि गिरधरी सोमकुवर एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार खेड़ा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोगों को संगठन से जोडऩे का कार्य किया जाएगा।
