home page

व्हाट्सएप पर बधाई संदेश के साथ भेजी जा रही है,संदिग्ध फाइल, बिना जांचे डाउनलोड या ओपन न करें :- एसपी

 | 
news

mahendra india news, new delhi
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर व्हाट्सएप पर बधाई संदेशों और आकर्षक लिंक के जरिए साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। साइबर अपराधी त्योहार की शुभकामनाओं के साथ संदिग्ध लिंक, फाइल या एपीके भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मोबाइल फोन में व्हाट्सएप का मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखने की सलाह देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी कदम है। इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा विकल्प चुनें। इसके बाद मीडिया ऑटो-डाउनलोड में मोबाइल डेटा, वाई-फाई और रोमिंग तीनों विकल्पों में जाकर फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के सामने लगे टिक हटा दें। इससे फाइलें बिना अनुमति अपने आप डाउनलोड नहीं होंगी।
आकर्षक ऑफर और इनाम के नाम पर भेजे जा सकते हैं फर्जी लिंक

एसपी साहब ने पुलिस एडवाजरी में बताया कि साइबर ठग आकर्षक ऑफर, इनाम, नौकरी, बैंक अपडेट या अन्य जरूरी सूचना के नाम पर फर्जी लिंक भेज सकते हैं। अनजान नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश, लिंक या फाइल को बिना जांचे खोलने से बचें। विशेष रूप से एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। किसी बैंक या संस्था के नाम से संदेश आने पर उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने के बजाय संबंधित संस्था के आधिकारिक माध्यम से जानकारी की पुष्टि करें।

WhatsApp Group Join Now


ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें

लोग अपने मोबाइल और व्हाट्सएप को समय-समय पर अपडेट रखें तथा मजबूत स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता, एटीएम या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें। बैंक कर्मचारी अथवा सरकारी या निजी संस्था का प्रतिनिधि बनकर जानकारी मांगने वाले व्यक्ति की पहले पुष्टि करें।


संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत करें शिकायत

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि यदि गलती से संदिग्ध लिंक पर क्लिक हो जाए या कोई फाइल डाउनलोड हो जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत परिवार के भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी दें अन्याथा राष्ट्रीय साइबर हेल्प डेस्क 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं,ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। निर्धारित समय पर शिकायत करने से आर्थिक नुकसान को सीमित करने और आवश्यक कार्रवाई में मदद मिल सकती है। पुलिस ने कहा कि सतर्कता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता है। रक्षाबंधन के अवसर पर आने वाले किसी भी बधाई संदेश, ऑफर, गिफ्ट या लिंक पर जल्दबाजी में भरोसा न करें। संदेश भेजने वाले की पहचान और लिंक या फाइल की सत्यता की जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई करें। थोड़ी सी सावधानी लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकती है।
    
सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
संदिग्ध एपीके या अन्य फाइल डाउनलोड अथवा ओपन न करें।
व्हाट्सएप की ऑटो-डाउनलोड सेटिंग को जरूरत के अनुसार नियंत्रित रखें।
ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।
मोबाइल फोन और व्हाट्सएप को अपडेट रखें।
मजबूत स्क्रीन लॉक और उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करें।
किसी ऑफर, इनाम या उपहार के लालच में निजी जानकारी न दें।
बैंक या संस्था के नाम से आए संदिग्ध संदेश की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें।