home page

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए

 | 
Taught personality development techniques to girl students at Government Women's College, Sirsa

Mahendra india news, new delhi
राजकीय  महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता तथा एनएसएस समिति प्रभारी डॉ. प्रीत कौर के संयोजन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चौथे दिन व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से ‘सॉफ्ट स्किल एवं लाइफ स्किल’ विषय पर एक प्रभावशाली विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में प्रभावी संवाद क्षमता, व्यवहारिक दक्षता तथा जीवन कौशल विकसित कर उन्हें शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ योग व लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री नरेश मलिक,  रिटायर्ड सीनियर बैंक मैनेजर, पीएनबी, सिरसा उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में उन्होंने सॉफ्ट स्किल एवं लाइफ स्किल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी संचार, समय प्रबंधन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक सोच सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, स्पष्ट अभिव्यक्ति विकसित करने तथा व्यवहार कुशल बनने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य वक्ता ने मौखिक एवं लिखित संचार, समूह चर्चा, सार्वजनिक भाषण कला, साक्षात्कार तकनीक तथा नेतृत्व विकास से संबंधित अनेक उपयोगी सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि एक कुशल वक्ता और सजग श्रोता बनने से व्यक्ति अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों ने प्रयास स्कूल (Paryas School) का शैक्षिक भ्रमण भी किया,

WhatsApp Group Join Now

जहाँ छात्राओं ने विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर सेवा भावना का प्रेरणादायक परिचय दिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। NSS कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा भावना का विकास करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रारंभिक खेल-कूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,

जिनमें छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीत कौर के साथ  प्रो रितिका ,  प्रो किरण बाला ,  प्रो. मुकेश कुमार, बलजीत सिंह (सहायक), एनएसएस लिपिक ललित कुमार, लिपिक अंकुश मेहता, लिपिक सुखविन्द्र कौर, सुश्री रिम्पल, सुश्री एकता (प्रशिक्षु), गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य तथा सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।