home page

चोपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक अभिभावक बैठक और दशहरे उत्सव का आयोजन

 | 
Teacher-parent meeting and Dussehra celebration organised at Dayanand Senior Secondary School, Chopta

mahendra india news, new delhi
खंड चोपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अध्यापक अभिभावक बैठक और दशहरे पर एक उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में छोटे छोटे बच्चों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें सीताहरण,राम वनवास गमन और अशोक वाटिका की झांकी की अभिभावकों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

Teacher-parent meeting and Dussehra celebration organised at Dayanand Senior Secondary School, Chopta

इसी कड़ी में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने "कीजो केसरी के लाल"भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर किया। आज की बैठक में विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया और हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों ने अध्यापकों से मिलकर अपने बच्चों की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में भागीदारी को जाना।

Teacher-parent meeting and Dussehra celebration organised at Dayanand Senior Secondary School, Chopta