टीम BJP ने अधिकारियों के साथ किया जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा, जिलाध्यक्ष बोले, शहरवासी संयम बनाकर रखें
mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर में लगातार हो रही बरसात से हुए जलभराव के मद्देनजर टीम भाजपा ने जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी के निर्देश दिए। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा,SDO पब्लिक हल्थ अजय ढाका, SDO रूपराम, प्रवेश कौशिक एमई, हेमंत सिंगला JE, सीएसआई जयवीर सिंह भी मौजूद थे।
BJP जिलाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों के साथ अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों की कठिनाइयों का अवलोकन किया एवं प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्रसेन कॉलोनी व कीर्तिनगर क्षेत्र में हालात काफी विकट थे। यहां के लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया गया तो प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं रखी गई है। क्योंकि लगातार बरसात के कारण पानी की लगातार निकासी न होने से हालात बिगड़ रहे हंै। उन्होंने कहा कि जल निकासी को लेकर लगातार प्रशासनिक व संबंधित विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बैठाया जा रहा है।
BJP जिलाध्यक्ष ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे संयम बनाए रखें और जितना जल्द हो सकेगा, पानी की निकासी कर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त महामंत्री अंबर मेहता, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, मंडल अध्यक्षा सुमन शर्मा, नगर पार्षद संदीप मेहता, सुरेश पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरीक सिंह राही, सुमन सैनी, स. सुखविंदर सिंह बराड़, सुनीता सेठी, स. अंग्रेज सिंह औलख, विष्णु शर्मा, देवराज मोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।
