home page

समूगहान प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की टीम प्रथम

 | 
Team of Maharaja Agrasen Girls Senior Secondary School Sirsa came first in the group competition

mahendra india news, new delhi
 भारत विकास परिषद माधव शाखा, सिरसा द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव सतपाल जोत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता, भारत विकास परिषद हरियाणा पाश्चिम प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने की तथा पूर्व जिला सचिव नरेंद्र सपरा पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित हुए। शाखा संस्कार गतिविधि संयोजक बृजेश मिश्र के नेतृत्व में, प्रकल्प प्रमुख भगवान दास बंसल के अथक प्रयासों एवं बेहतरीन कार्य योजना से सुव्यवस्थित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Team of Maharaja Agrasen Girls Senior Secondary School Sirsa came first in the group competition

इस प्रतियोगिता में कुल 7 स्कूलों के 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने हिन्दी व संस्कृत भाषा में, राष्ट्रभक्ति के गीतों का गायन, अपनी मधुर वाणी एवं संगीत के सुन्दर समायोजन में करते हुए अति सुन्दर समां बांध दिया। बहुत करीबी और कड़ी प्रतिस्पर्धा में, महाराजा अग्रसैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की टीम ने प्रथम, सैंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने द्वितीय तथा आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा की टीम ने तृतीय स्थान अर्जित किया,

जबकि विकास हाई स्कूल की टीम ने प्रोत्साहन पुरस्कार अर्जित किया। अंत में बृजेश मिश्रा ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम में एसपी ग्रोवर, हर्ष मरोदिया, गोपाल कृष्ण, दीपेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर रितेश लंबोरिया, दीपक गोयल, सतीश मित्तल, सुभाष वर्मा, नीलकमल सिंगला भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now