सिरसा में डेरा जगमालवाली के प्रमुख के निधन बाद हुआ माहौल तनावपूर्ण, अभी कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार, गद्दी को लेकर 2 पक्षों में विवाद
Haryana News : हरियाणा की बड़ी खबरों में Sirsa जिले से हैं। Sirsa जिला में कालांवाली के समीप पड़ने वाले Dera जगमालवाली के प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील साहब का निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वजनों के अनुसार Dera प्रमुख की पार्थिव देह मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली में दफनाई जाएगी।
Dera प्रमुख के निधन बाद गद्दी को लेकर डेरे में दो पक्ष विवाद शुरू हो गया है। वीरवार को Dera में इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। इस दौरान गोलियां भी चली थी। Dera के अंदर तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस बल तैनात किया हुआ है।
महात्मा बिरेंद्र सिंह से जुड़े लोगों ने यह दावा किया हुआ कि डेरा प्रमुख ने एक वसीयत बनाई थी, जो उनके पक्ष में हैं। वीरवार को जब यह वसीयत सबके सामने पढ़कर सुनाई जा रही थी उसी समय अमर सिंह व उनसे जुड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
आज होगा अंतिम संस्कार
बिश्नोई समाज की परंपरा के मुताबिक ही डेरा जगमालवाली के प्रमुख महाराज बहादुर चंद देह को समाधि देकर दफन किया जाता है। बेटे ओम प्रकाश, पोते मुकेश कुमार प्रवीण बिश्नोई, भाई बुधराम बिश्नोई द्वारा डेरा जगमालवाली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वहीं, श्रद्धालुओं की Dera में जैसे ही निधन की सूचना मिली। Dera में वीरवार से ही Dera प्रमुख के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।