home page

सिरसा में तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाई कार्यशाला, डा. शील कौशिक को सशक्त नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा

 | 
Terapanth Mahila Mandal organised a workshop in Sirsa on the occasion of Women's Day, Dr. Sheel Kaushik was honoured with the Strong Women Empowerment Award
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल सिरसा द्वारा लक्ष्य कार्यशाला का आयोजन भादरा बाजार स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। सिरसा तेरापंथ महिला मंंडल की अध्यक्ष कुसुमलता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लक्ष्मी भूरा ने की, जबकि पावन सान्निध्य आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी संयम प्रभा ठाणा-4 का रहा। 


वहीं मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार व सेवानिवृत्त मलेरिया अधिकारी डा. शील कौशिक ने शिरकत की, जबकि गरिमामयी उपस्थिति पंजाब प्रभारी उषा जैन व नीतू गुजरानी की रही। महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुमलता गोयल ने सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का तिलक लगाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यशाला में हिसार, फतेहाबाद भट्टू, कालांवाली सहित अन्य क्षेत्रों से भी महिलाओं ले भाग लिया। इस मौके पर मु यातिथि डा. शील कौशिक ने कहा कि वर्तमान में महिला सिर्फ और सिर्फ चुल्हे-चौके तक सीमित नहीं है। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। तेरापंथ महिला मंडल की ओर से डा. शील कौशिक को सशक्त नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजय लक्ष्मी भूरा महिला मंडल में महिलाओं की भूमिका को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, सबला है। आज की महिला घर को संभालने के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। मंच संचालन मंत्री पिंकी गोलछा ने किया तथा अध्यक्ष कुसुमलता गोयल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साध्वी संयम प्रभा ठाणा-4 ने मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

WhatsApp Group Join Now