नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में टीजीटी अध्यापक गिरफ्तार ।
sirsa में जिला पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में एक टीजीटी अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि
आरोपी अध्यापक का उसके घर पर आना-जाना था। बीते दिनों दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा, उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानी राम को सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और पीड़िता न्याय दिलवाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं ।
