home page

CDLU SIRSA में आयोजित हुआ 12वाँ त्रिवेणी युवा महोत्सव 2025 भव्य आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना

The 12th Triveni Yuva Mahotsav 2025 organised at CDLU SIRSA became the talk of the town for being a grand event
 | 
The 12th Triveni Yuva Mahotsav 2025 organised at CDLU SIRSA became the talk of the town for being a grand event

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA में आयोजित हुआ 12वाँ त्रिवेणी युवा महोत्सव 2025 अपने अद्भुत, अनुशासित और भव्य आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

इस उत्कृष्ट सफलता को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा युवा कल्याण निदेशालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने की, जबकि संचालन युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने किया।
 

 


कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिवेणी महोत्सव विश्वविद्यालय की पहचान बन चुका है और इस वर्ष सभी समितियों ने अत्यंत निष्ठा, दक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता को लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इतने विशाल आयोजन में एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यह सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-समूहों के अनुशासित प्रयासों की वजह से संभव हुआ है।



युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने कहा कि कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन के कारण ही यह पांच दिवसीय युवा महोत्सव एक नए स्तर पर पहुँचा। उन्होंने आयोजन समितियों के संयोजकों, सदस्यों, स्वयंसेवकों, तकनीकी टीम, सांस्कृतिक समितियों तथा एनएसएस/एनसीसी  इकाइयों द्वारा निभाई गई सकारात्मक और सतत सहभागिता की सराहना की।

बैठक में उपस्थित सभी डीन, निदेशक, अधिष्ठाता, समन्वयक, आयोजन प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने आगामी त्रिवेणी युवा महोत्सव को ओर भी बेहतर बनाने के सुझाव साझा किए। इस अवसर पर कुलगुरु ने सभी समितियों के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का यह महोत्सव प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित युवा आयोजनों में शामिल होगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार, कुलसचिव डॉ सुनील कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार व मानवीय संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पंकज शर्मा ने युवा कल्याण निदेशक व उनकी टीम को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। 

WhatsApp Group Join Now