home page

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 | 
The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm at Chaudhary Devi Lal University, Sirsa

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय द्वारा किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा कल्याण निदेशक प्रोफेसर मंजू नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों  का स्वागत किया।


कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाभारत काल से भारत एक अखंड राष्ट्र रहा है, जिसका क्षेत्रफल लगभग एक करोड़ वर्ग किलोमीटर था, जो आज घटकर लगभग 33 लाख वर्ग किलोमीटर रह गया है। उन्होंने भारत को “सोने की चिड़िया” और “विश्व गुरु” बताते हुए कहा कि भारत माता ने सदैव पूरी दुनिया को दिशा देने का कार्य किया है।


उन्होंने कहा कि हमें आज़ादी बहुत कठिन संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। आज हम एक स्वतंत्र देश में सांस ले रहे हैं तो यह हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने प्राणों की आहुति दी।प्रो. विजय कुमार ने प्रसिद्ध पंक्तियों “रोम भी आए, मिस्र भी आया, ईरान भी आया, लेकिन कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की पहचान और अस्तित्व अमर है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत आईटी सेक्टर सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।

WhatsApp Group Join Now


कुलगुरु ने ऐतिहासिक दृष्टांत देते हुए बताया कि अतीत में आक्रमणकारियों ने हमारी एकता को तोड़कर हम पर शासन किया। अतः आज के समय में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी हमें विभाजित न कर सके। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि परिसर में समरसता और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, और यही संदेश समाज में भी पहुंचना चाहिए।


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह युग तकनीक का युग है, और विद्यार्थियों को आधुनिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालकर उन्नति की ऊंचाइयों को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता बनाए रखने का भी आह्वान किया।


अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों से प्रेम, आपसी सहयोग और अपने कार्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आग्रह किया। प्रो. विजय कुमार ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कुलगुरु विजय कुमार की माता श्रीमती कृष्णा   तथा धर्मपत्नी अनुपमा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और कलाकारों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल कामना की।  विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुनील कुमार  ने अपने संबोधन में भारत की स्वतंत्रता की कुछ स्मृतियाँ सबके सामने प्रस्तुत की।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, अध्यक्ष, प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।   सभी अतिथियों का स्वागत डीन  स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा  धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रणजीत कौर ने किया, जबकि मंच संचालन का दायित्व डॉ. टिम्सी मेहता ने सफलतापूर्वक निभाया।