home page

जागरण से लौट रहे दंपति की बाइक नील गाय से टकराई, महिला की मौत, पति गंभीर

 | 
  जागरण से लौट रहे दंपति की बाइक नील गाय से टकराई, महिला की मौत, पति गंभीर 
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र में रूपाना खुर्द व निर्बाण के बीच शनिवार सुबह बाइक के आगे नील गाय आ गई। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से सिरसा रैफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान गांव माधोसिंघाना निवासी शंकुतला धर्मपत्नी बलवंत के रूप में हुई है। 


जागरण से लौट रहा था दंपति 
गांव माधोसिंघाना निवासी बलवंत सिंह पत्नी शंकुतला के साथ फतेहाबाद जिला के गांव ढिगसरा में रिश्तेदारी के अंदर जागरण में गया हुआ था। वापसी में शनिवार को सुबह करीबन साढ़े सात बजे रूपाना खुर्द व निर्बाण से होकर बाइक पर गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक के आगे अचानक नील गाय आ गई। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने दोनों को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बलवंत सिंह को सिरसा के सामान्य अस्पताल में रैफर कर दिया गया। 

चौपटा थाना के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया।