home page

BJP प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही है: रामपाल माजरा

 | 
The BJP is working to destroy the state's social harmony: Rampal Majra

mahendra india news, new delhi

INLD के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की समाज को बांटने वाली नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता हरियाणा प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही हैं। अर्चना गुप्ता ने कहा था कि एक विशेष वर्ग के लोग नौकरियां लूटने और दलाली का काम करते थे। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है। अर्चना गुप्ता के इस बयान को लेकर पार्टी नेता प्रो. संपत सिंह ने हिसार में पुलिस को शिकायत भी दी है।

BJP प्रदेश में भाईचारे के माहौल को खत्म करना चाहती है, लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के खिलाफ शिकायत देंगे। अब अर्चना गुप्ता सफाई देते हुए कह रही है कि वह एक जाट की बेटी है। अगर वह जाट की बेटी है तो अपना सरनेम गुप्ता की बजाय जाट लिखें। बीजेपी ने हमेशा ही सामाजिक भाईचारे को तोडक़र वोट हासिल किए हैं।

अर्चना गुप्ता जिस समुदाय को बदनाम कर रही है उसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। जब भी देश के ऊपर कोई संकट आया तो इसी विशेष वर्ग के लोग अपनी जान देने से पीछे नहीं हटे। अगर इस समुदाय ने कुछ ठान लिया, तो देश भूखा मर जाएगा। बीजेपी ने हमेशा ही समाज में जहर घोलने का काम किया है। बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं। लेकिन आज उनका नाम निशान भी नहीं बचा है।

WhatsApp Group Join Now


हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायक जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएगी। आज प्रदेश के सभी वर्ग के लोग बीजेपी सरकार से दुखी है। प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था भी खराब है, फिरौती और धमकियां मिल रही है।