गांव माखोसरानी के सरपंच के भाई ने जमीन कहीं खरीदी, कब्जा गरीब परिवार की जमीन पर करना गलत : वेदप्रकाश कासनियां
mahendra india news, new delhi
गांव माखोसरानी में जमीन पर कब्जा करने के मामले में नया मोड आ गया है। इस जमीन को लेकर पंचायती करवाने वाले व्यक्तियों ने खुलकर गरीब परिवार की जमीन पर कब्जा करने वालों का विरोध जताया है। इस मामले का लेकर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा के आवास पर पीडि़त परिवार व पंचायती तौर पर मामले को सुलझाने वाले व्यक्तियों ने मीडिया से रूबरू होकर खुलकर अपना पक्ष रखा है।
गांव नाथूसरी कलां निवासी वेदप्रकाश कासनियां व माखोसरानी के ईश्वर सिंह कासनियां ने कहा कि गरीब परिवार की जमीन पर कब्जा करना गलत बात हैं। उनके सामने ही पहले पंचायत हुई। जिसमें सरपंच ने परिवारिक शादी समारोह में टेंट लगाने के बाद जमीन छोडऩे की बात कही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जमीन के खवट नंबर से खरीद गई थी। वह जमीन दूसरी जगह पर पीछे हैं। जबकि सरपंच सुभाष व उसका भाई गरीब परिवार की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इन परिवार को डराया जा रहा है। यह गलत बात हैं।
गांव माखोसरानी निवासी शहीदा बाना ने बताया कि गांव माखोसरानी में चौपटा भट्टू रोड पर जमीन है। जिस पर गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां, उसका भाई लीलू नंबरदार, छोटू राम जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सरेआम धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि दोषीगण सुभाष सरपंच व लीलू राम की जमीन दूसरी जगह पर है।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को मेरे जेठ के घर में आया और मेरे जेठ के लडक़े को धमकी देने लगा कि तुझे जान से मरवा दूंगा। अगर खेत में मिले तो गुंडे से तुम्हे उठाकर ले जाएंगे।
उन्होंने आरारेप लगाया कि 25 जुलाई को समय करीब साढ़े आठ बजे 20 से 30 लोग आए। उनके पास पिस्तोल, बरछे, तलवार व हथियार थे। उन्होंने खेत मेें आकर हमारा मकान तोड़ दिया। इसके बाद हमारी ग्वार की फसल को नष्ट कर दिया गया। इसी के साथ ही गैंस सिलेंडर, चूल्हा, चारपाई, खाने पीने का सामान, नया गेट व अन्य घरेलु सामान उठाकर ले गये। उन्होंने कहा कि दोषीगणों के ख्खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां पर स्कॉर्पियों गाड़ी के अंदर घर पर आते हैं। जो नशे में आकर हमें धमकाते हैं। हमारे घर पर जवान बेटियां हैं। हमारी जान को इनसे खतरा है। हमें बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि हमें मंगलवार दोपहर के बाद भी सरपंच के भाई ने डरा धमका कर भागाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमेें प्रशासन सुरक्षा के साथ हमारी जमीन दिलाने का कार्य करें।
--
गरीब आदमी की जमीन पर कब्जा करना गलत बात
समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां गांव का मुखिया है। उन्होंने कहा कि सरपंच ने जहां जमीन खरीदी है। उस पर अपना कब्जा लें। इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है। इस तरह गरीब आदमी की जमीन पर कब्जा करना गलत बात है। इतने बड़े पद का नजायज फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौपटा क्षेत्र में सरपंच कहीं पर भी पंचायत कर इस मामले को निपटाने का कार्य करें। इसके लिए भी हम तैयार हैं।
