home page

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम नेहेरोइन सहित युवक किया काबू

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम ने नानुआना रोड़ रानियां क्षेत्र से  एक युवक को 6 ग्राम 99 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नानुआना रोड़ रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान  सामने से  एक युवक  पैदल आता दिखाई दिया ।  उक्त  युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही  वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो । पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6 ग्राम 99  मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए युवक की पहचान  रमनदीप उर्फ गौरा पुत्र  मोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर 07 रानियां,जिला सिरसा  के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now