home page

संतों की अपार कृपा है सरसाईनाथ नगरी पर: माया चोयल

 | 
The city of Sarasainath is blessed with immense blessings of the saints: Maya Choyal

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री शनि श्याम धाम मंदिर, देवी लाल पार्क, ऑटो मार्किट के छठे स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि राधे कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान माया चोयल, जिला सचिव भाजपा बलजिंद्र जोसन पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने बाबा श्याम के चरणों में माथा टेका और श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर पुजारी राहुल शर्मा (मुद्गिल), पुजारी प्रवीण शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाई।

इस मौकेपर माया चोयल ने कहा कि सिरसा संतों की नगरी है और यहां संतों की ऐसी कृपा रही है कि आज तक कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरसाईनाथ नगरी में अनेक धर्मों के लोग बड़े प्रेम-प्यार से रहते हंै। पूरा साल इस नगरी में धाॢमक अनुष्ठान चलते रहते हंै, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस मौके पर गजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, काजल शर्मा, सुनीता शर्मा, रोशन सिंह, मीना शर्मा, इंदु शर्मा, सवारिया, विशाल उपस्थित थे।