home page

पंचकूला में 25 अगस्त को गूंजेगा एथलेटिक्स का शंखनाद, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-14 से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों के प्रति हरियाणा की पहचान एक बार फिर देशभर में गूंजने वाली है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज - 14" का आयोजन 25 अगस्त 2026, सोमवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में किया जाएगा। 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स हरियाणा के सहयोग से आयोजित होगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश एवं प्रदेश के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्धारित  क्वालिफिकेशन मानक पूरा करते हैं, वे अपने राज्य/संस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सेना, रेलवे, पुलिस, ओ एन जी सी ,रिलायंस और जे एस डब्ल्यू जैसी संस्थाओं के एथलीट खिलाडी भाग ले रहे हैं।

आयोजन सचिव श्री राज कुमार मित्तन ने बताया कि प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों और भारत सरकार व हरियाणा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कराई जाएगी।

अध्यक्ष, एथलेटिक्स हरियाणा श्री दिलबाग सिंह ने कहा - "हरियाणा खेलों का गढ़ है। इस सीरीज से ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। हम चाहते हैं कि हर गांव से चैंपियन निकले।

WhatsApp Group Join Now

महासचिव, एथलेटिक्स हरियाणा श्री प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा - "यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। मेहनत और अनुशासन से प्रदर्शन करें। मुझे विश्वास है पंचकूला से नए राष्ट्रीय चैंपियन निकलेंगे।"

जितेन्द्र बांगड उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि इस सीरीज का मकसद ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे लाना है। खेल युवा को नशे से दूर रखता है और देशभक्ति जगाता है। 

यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स हरियाणा ने खेल प्रेमियों से इस आयोजन को लेकर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया  है क्योंकि हरियाणा की मिट्टी एक बार फिर देश को नए गोल्ड मेडलिस्ट देगी।