home page

डॉ. अशोक तंवर को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, गुरुग्राम जिले के बनाए प्रभारी, वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान

 | 
newws

mahendra india news, new delhi

पूर्व सांसद एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए गुरुग्राम जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

 डॉ. तंवर यह जिम्मेदारी कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन अभियान के तहत निभाएंगे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जारी जिलावार प्रभारियों की सूची के अनुसार प्रदेश में 14 से 24 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 इन कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग जिलों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले की कमान डॉ. अशोक तंवर को सौंपी गई है।


अभियान के दौरान डॉ. तंवर गुरुग्राम जिले में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले जनसंपर्क कार्यक्रमों में पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन में मिली एक अहम जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।

news