home page

रेल लाइन बनने से हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि तथा रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा: बजरंग गर्ग

 | 
The construction of the rail line will provide a major boost to trade, industry, agriculture, and employment across Hisar, Fatehabad, and Sirsa: Bajrang Garg

mahendra india news, new delhi
 श्री अग्रवाल ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह अग्रसेन पार्क में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित करने के उपरांत पत्रकार वार्ता में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सिरसा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को महाराजा अग्रसेन  के नाम पर स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना करनी चाहिए।

सिरसा सहित पूरे पश्चिमी हरियाणा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। सिरसा में पीजीआई बनने से सिरसा, फतेहाबाद, आस पास जिला के अलावा पंजाब, राजस्थान के लाखों लोगों को  बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार हिसार-फतेहाबाद-सिरसा को रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में तुरंत कार्य शुरू करना चाहिए। हिसार-सिरसा लगभग 93 किलोमीटर रेल लाइन को केंद्र सरकार द्वारा वार्षिक बजट में मंजूरी दिए जाने के बावजूद आज तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।

जिससे वैश्य समाज सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कई रेल मंत्रियों द्वारा अग्रोहा धाम के मेले में हिसार-सिरसा रेल लाइन को जोड़ने की घोषणा की जा चुकी है, इसलिए अब सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित ना रहकर इस परियोजना को शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल लाइन बनने से हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि तथा रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और व्यापारियों एवं उद्योगपतियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए। महाराजा अग्रसेन केवल वैश्य समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराजा अग्रसेन जी ने शासनकाल में समानता, भाईचारे, सेवा, सहयोग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने की भावना को मजबूत किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि आज देश को भी महाराजा अग्रसेन  जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

WhatsApp Group Join Now

यदि समाज के सक्षम लोग जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं तो देश में सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनके जीवन एवं सिद्धांतों से जोड़ने के लिए देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार को महाराजा अग्रसेन  के नाम पर शिक्षण संस्थान, अस्पताल, विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल, अग्रोहा धाम के प्रांतीय अध्यक्ष अंजनी कनोडिया, अग्रोहा धाम सिरसा प्रधान अनिल सर्राफ, संयोजक कीर्ति गर्ग, भीम सिंगला, व्यापार मंडल सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, व्यापार मंडल युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, सतीश मित्तल, सूरजभान बंसल, अशोक बंसल, अजय जैन, राजू साहूवाला, अनिल जिंदल, अतुल बंसल, भारत गोयल, कृष्ण सिंगला, मेहुल सिंगला, पवन गुप्ता, राजेश गोयल, गौरव गोयल, सुरेश गोयल, प्रदीप सिंगला, नरसिंह बंसल, पवन गर्ग, प्रेम गुप्ता, संजय गर्ग, अशोक बंसल, गोपाल सर्राफ आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।