home page

श्री सुखमणि साहिब के पाठ से होगा श्री अरोड़वंश सेवा सदन SIRSA के निर्माण कार्य का शुभारंभ

 | 
The construction work of Shri Aroravansh Seva Sadan SIRSA will be inaugurated with the recitation of Shri Sukhmani Sahib

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अरोड़वंश समाज द्वारा सामूहिक हित में सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों हेतू श्री अरोड़वंश सेवा सदन का निर्माण कार्य 31 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10.30 बजे श्री सुखमणी साहिब के पाठ के साथ आरम्भ किया जा रहा है।

सदन के प्रधान कृष्ण गुंबर ने बताया कि सुबह 10.30 बजे श्री सुखमणी साहिब का पाठ होगा, तत्पश्चात् दोपहर 12.30 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समाज के सहयोग से श्री अरोड़वंश सेवा सदन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने सर्वसमाज से आह्वान किया कि वे इस मौके पर बढ़चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।