home page

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट का निर्णय हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का प्रतीक: एडवोकेट यतींद्र सिंह

 | 
The decision to relax the age limit for Agniveers is a symbol of the sensitivity and foresight of the Haryana Government: Advocate Yatindra Singh

mahendra india news, new delhi
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी जिला सिरसा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा अग्निवीरों के हित में लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं और सैनिकों के सम्मान में उठाया गया एक अत्यंत सराहनीय कदम है। यह निर्णय न केवल देश की सेवा करने वाले अग्निवीर युवाओं के भविष्य को सशक्त करेगा, बल्कि हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को भी प्रदर्शित करता है।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के स्थायी निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस निर्णय के तहत ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जबकि पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को 5 वर्ष की विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय राज्य के उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है, जिन्होंने देश की सेवा के बाद अब नागरिक क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा जताई है।

एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना ने युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त किया है। अब हरियाणा सरकार द्वारा इस दिशा में उठाया गया यह कदम राज्य के अग्निवीर युवाओं को सम्मान और रोजगार दोनों प्रदान करेगा।

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लेकर यह साबित किया है कि भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल युवाओं के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी देगा। भाजपा सरकार सदैव देशभक्त युवाओं, सैनिकों और समाजसेवियों के सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करती रही है और आगे भी इसी दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगी।

एडवोकेट यतींद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता और अच्छे शासन की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश और राज्य दोनों स्तरों पर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह निर्णय निश्चित रूप से हरियाणा के अग्निवीरों के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।