home page

गांव-गांव पहुंचकर आधार अपडेट की सुविधा दे रहा डाक विभाग

 | 
The Department of Posts is providing Aadhaar update facilities by reaching out to every village

mahendra india news, new delhi
सिरसा। आधार कार्ड में समय-समय पर होने वाली आवश्यक अपडेट की सुविधा को आमजन तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से सिरसा डाक विभाग द्वारा शहर के साथ-साथ गांव-गांव में भी विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सिरसा के गांव भावदीन की डाक शाखा में डाक विभाग की ओर से आधार अपडेट कैंप लगाया गया।

डाक अधीक्षक हिसार अनिल रोज के दिशा-निर्देश पर सिरसा के डाक प्रधान राम मेहर यादव के सहयोग से डाक पर्यवेक्षक अशोक लुथरा की देखरेख में गौरव तनेजा ने अपनी टीम के साथ सब पोस्टमास्टर के सहयोग से ग्रामीणों के आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य किया। कैंप के दौरान ग्रामीणों को उनके गांव में ही आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

ग्रामीणों ने अपने आधार कार्ड में पता एवं अन्य जरूरी जानकारी अपडेट करवाने, बायोमेट्रिक अपडेट करवाने तथा बच्चों के आधार कार्ड बनवाने और उनके नाम आधार कार्ड में दर्ज करवाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया। इसके अलावा दस्तावेजों के अनुसार आधार कार्ड में आवश्यक किसी भी प्रकार के बदलाव और संशोधन की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई। डाक विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को आधार अपडेट करवाने के लिए शहर के डाकखाने या अन्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। विभाग द्वारा गांव की ही डाक शाखा में कैंप लगाकर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। डाक विभाग की इस पहल को ग्रामीणों ने आमजन के लिए राहत देने वाला कदम बताया।

WhatsApp Group Join Now