home page

डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने मनाया MSG अवतार महोत्सव भंडारे का उत्सव, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

 | 
The Dera Sacha Sauda community celebrated the 'MSG Avtar Mahotsav Bhandara' and distributed warm clothing to those in need

mahendra india news, new delhi
डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार महीने के एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे की खुशी में ब्लॉक कल्याण नगर व सिरसा ब्लॉक की बहनों की ब्लॉक स्तरीय अलग-अलग नामचर्चाएं शनिवार को आयोजित की गईं। कल्याण नगर ब्लॉक की नामचर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सतलोकपुर धाम नेजिया खेड़ा में, जबकि सिरसा ब्लॉक की नामचर्चा शहर के जोन नंबर-5 स्थित कमालिया धर्मशाला में हुई।

नामचर्चाओं में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाया। इस दौरान क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 50 जरूरतमंद महिलाओं को गर्म शॉल, 25 महिलाओं को कंबल तथा 15 स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। इनमें कल्याण नगर ब्लॉक की साध-संगत ने 25 कंबल व 25 शॉल तथा सिरसा ब्लॉक की साध-संगत ने 25 शॉल व 15 स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म प्रदान की।

सिरसा ब्लॉक की नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक वीना कक्कड़ इन्सां तथा कल्याण नगर ब्लॉक की नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक लीना इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात उपस्थित साध-संगत को एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे की बधाई दी गई और मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दोनों ब्लॉकों के गांवों व शहर से बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। वहीं सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनों और सच्चे नम्र सेवादार बहनों ने भी सेवा कार्यों में योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now